Katihar News: कोशी स्नातक चुनाव: कटिहार में 20 केंद्रों पर 10,977 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
कटिहार, अक्टूबर 9 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। बिहार विधान परिषद के 06-कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर कटिहार में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले के 20 मतदान केंद्रों पर कुल 10,977 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 8,424 पुरुष और 2,553 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को एनआईसी सभागार में प्रेक्षक सह मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें मतदान केंद्रों की व्यवस्था, मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण, सुरक्षा, परिवहन और मतदान सामग्री की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बैठक में बताया कि जिले के सभी 20 मतदान के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.