Katihar News: कोढ़ा में सुरक्षा के भरोसे के बाद भी राजकीय बुनियादी विद्यालय में एक बार फिर चोरी
कटिहार, अक्टूबर 15 -- Katihar News: कोढ़ा, एक प्रतिनिधि नगर पंचायत क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर पुलिस के आश्वासन के बावजूद चोरी रुकने का नाम नही ले रहा है। सनद रहे कि कुछ दिन पूर्व ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार शर्मा और थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने चोरी से प्रभावित तीन विद्यालयों का निरीक्षण किया था। इस दौरान विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पुलिस बल की तैनाती का आश्वासन दिया गया था। लेकिन इस आश्वासन के कुछ ही दिनों बाद चोरों ने राजकीय बुनियादी विद्यालय, गेड़ाबाड़ी को फिर निशाना बना लिया।बीते बुधवार की देर रात राजकीय बुनियादी विद्यालय, गेड़ाबाड़ी में चोरी की घटना ने पुलिस के दावों और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निधिमाला कुमारी ने बताया कि चोरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.