कटिहार, सितम्बर 20 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। शहर की सड़कों पर अब हर गतिविधि कैमरे की नजर में है। सड़क से गुजरने वाली गाड़ियों की आवाजाही, ट्रैफिक की स्थिति और प्रमुख स्थानों पर होने वाली गतिविधियों की लगातार निगरानी की जा रही है। नगर निगम में कंट्रोल एंड कमांड यूनिट की शुरुआत होने के बाद शहर की निगरानी व्यवस्था को तकनीक से जोड़ दिया गया है। अलग-अलग 105 स्थानों पर कुल 288 कैमरों से मिलने वाले फुटेज पर कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है। शहर में आने-जाने वाले वाहनों की गतिविधियां अब कैमरे की रिकॉर्डिंग में दर्ज हो रही हैं। कई स्थानों पर लगे आधुनिक कैमरों से गाड़ियों के नंबर प्लेट की पहचान में भी मदद मिल रही है। किसी घटना के बाद संबंधित समय का फुटेज खंगालकर वाहन और उसकी गतिविधि की जानकारी जुटाई जा सकती है। इससे सड़क पर होने वाली घटनाओ...