Katihar News: कृष्ण जन्माष्टमी मेले को लेकर बैठक आयोजित
कटिहार, अगस्त 31 -- Katihar News: समेली। कृष्ण जन्माष्टमी मेले के आयोंजन को लेकर आयोजन समिति के अध्यक्ष सह मुखिया राज कुमार भारती की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। मौकै पर उपस्थित पोठिया थाना अध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में मेला संपन्न कराने को लेकर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। चार सितंबर को कृष्ण जन्मोत्सव पर नवनिर्मित मंदिर में श्री कृष्ण की प्रतिमा की स्थापना को लेकर 351कुवांरी कन्याओं के साथ कलश यात्रा सह शोभा यात्रा निकाली जाएगी। मेला का आयोजन 4 से 9 सितम्बर तक होगा। मेला के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम व रात्रि जागरण का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजन समिति के सचिव अजय कुमार मंडल ,उपाध्यक सह सरपंच प्रभाष कुमार मंडल ,कोषाध्यक्ष अरविन्द कुमार मंडल ,विधायक प्रतिनिधि भोला प्रसाद मंडल ,अरुण कुमार मंडल आदि मौजूद थे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.