कटिहार, अगस्त 23 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। पुलिस ने छापेमारी अभियान में विभिन्न स्थानों से शराब पीने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सभी को जांच के दौरान शराब के नशे में पाया गया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि शराब के सेवन और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र में लगातार जांच और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...