कटिहार, सितम्बर 12 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। मजदिया गांव स्थित कब्रिस्तान के समीप सड़क पर खेल रहे तीन बच्चे शुक्रवार दोपहर बाढ़ के पानी डूब गए। बच्चे के डूबने पर आसपास के लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कुरसेला में बाढ़ के पानी में डूबे तीन बच्चे, एक की मौतघटनाक्रम वहीं, गहरे पानी में चले जाने से 12 वर्षीय अल्तमश डूबकर लापता हो गया। स्थानीय गोताखोरों ने करीब पांच घंटे तक लगातार खोजबीन कर उसके शव को बरामद किया। बताया गया कि कब्रिस्तान के समीप बाढ़ के पानी में कई बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान तीन बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण तत्काल पानी में उत...