Katihar News: कुरसेला में निजी स्कूल से भागे मासूम भाई-बहन, थाना के पास हाइवे पर मिले
कटिहार, अगस्त 17 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। कुरसेला स्टेशन रोड पावर हाउस के समीप संचालित एक निजी स्कूल से शनिवार की सुबह करीब पांच बजे दो मासूम भाई-बहन अचानक निकलकर सड़क पर पहुंच गए। दोनों स्कूल बैग लेकर एनएच-31 पार कर स्टेट हाईवे के रास्ते प्रखंड कार्यालय की ओर जा रहे थे। संयोग से स्वतंत्रता दिवस को लेकर थाना परिसर में तैयारियों में जुटे पुलिसकर्मियों की नजर बच्चों पर पड़ गई। पुलिस ने दोनों को सुरक्षित थाना लाया। पूछताछ में बच्ची ने बताया कि वह अपने छोटे भाई के साथ स्कूल से निकल गई थी। दोनों काफी दिनों से स्कूल में रह रहे थे और उसके माता-पिता उससे मिलने नहीं आते थे। बच्चों ने पिता के बारे में पुलिस को बताया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि स्कूल से निकले दोनों बच्चे थाना के समीप स्टेट हाइवे पर चलते हुए मिले। पुलिस ने दोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.