Katihar News: कुरसेला में दिव्यांग शिविर में 60 आवेदन पड़े
कटिहार, सितम्बर 30 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के सभी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के लिए मंगलवार को बीआरसी भवन परिसर दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने बच्चों की दिव्यता का आकलन करते हुए स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान दिव्यांगता से संबंधित विभिन्न मामलों की जांच कर आवश्यक प्रमाणपत्र एवं सुविधाओं के लिए आवेदन लिए गए। शिविर में बच्चों और उनके अभिभावकों की भीड़ रही। दिव्यांगता जांच के बाद पात्र बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया के तहत कुल 60 आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में संबंधित विभाग के कर्मियों ने अभिभावकों को दिव्यांग बच्चों के लिए उपलब्ध सरकारी सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.