Katihar News: कुरसेला में छात्रों ने निकाला विरोध मार्च
कटिहार, जुलाई 24 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि शिक्षा व्यवस्था में सुधार एवं विभिन्न छात्र हितों की मांगों को लेकर शुक्रवार को कुरसेला के छात्रों ने विरोध मार्च निकाला। बड़ी संख्या में छात्र हाथों में बैनर लेकर सड़कों पर उतरे और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के पक्ष में आवाज बुलंद की। विरोध मार्च के दौरान छात्रों ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समय पर परीक्षा एवं परिणाम, शिक्षा एवं परीक्षा में हो रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाने तथा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई। मार्च में शामिल छात्रों ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार अनियमितताएं बढ़ रही हैं, जिससे विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। इसे लेकर सरकार को गंभीरता से कदम उठाने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- Buxar News: युवाओं पर लाठी चार्ज के विरोध व शिक्षा मंत्री की इस्तीफा को लेकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.