कटिहार, अक्टूबर 4 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। थाना पुलिस ने रविवार को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुरसेला बस्ती में छापेमारी कर 21 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान कुरसेला बस्ती निवासी संतोष कुमार मंडल के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि संतोष कुमार मंडल द्वारा लंबे समय से स्मैक की बिक्री किए जाने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने कुरसेला बस्ती स्थित उसके घर पर छापेमारी की। पुलिस टीम को देखते ही आरोपित भागने लगा, जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके घर से 21 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने आरोपित को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ने ...