Katihar News: कुरसेला : 200 बोरा अवैध यूरिया जब्त, ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार
कटिहार, अक्टूबर 22 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए 200 बोरा अवैध यूरिया खाद लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी (चालक) को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक जब्त यूरिया नवगछिया से पूर्णिया जिले के कोशकीपुर ले जाया जा रहा था। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नवगछिया की ओर से ट्रैक्टर पर अवैध यूरिया लादकर कुरसेला की ओर लाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस ने पीडब्ल्यूडी मैदान के पास वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस को देखकर एक चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भागने लगा। पुलिस बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भागलपुर जिले के ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या आठ निवासी छतरी शर्मा के पुत्र चमक लाल शर्मा के रूप म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.