कटिहार, जुलाई 19 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि कुरसेला पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विशेष छापेमारी कर एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत भरतखंड गांव निवासी करण कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक कुरसेला बस्ती में स्मैक बेचने के लिए पहुंचा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 12.57 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने बरामद स्मैक को जब्त कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा...