Katihar News: कुरसेला : सांसद कोष से बना प्रकाश स्तम्भ उद्यान बदहाल, रेलवे की अनदेखी
कटिहार, अक्टूबर 24 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। कुरसेला स्टेशन के पूर्वी तीनघरिया रेलवे ढाला के पास रेलवे की जमीन पर सांसद कोष से बना प्रकाश स्तम्भ उद्यान बदहाली का शिकार है। परिसर में घास-झाड़ियां उग आई हैं। रास्ते टूट गए हैं और लाइटें बंद पड़ी हैं। उद्यान की पहचान बना प्रकाश स्तम्भ भी कभी रोशन नहीं हुआ। रखरखाव के अभाव में परिसर की सूरत बिगड़ रही है, लेकिन इसकी सुध लेने की पहल अब तक किसी ने नहीं की है। तत्कालीन सांसद नरेश यादव के सांसद कोष से निर्मित इस उद्यान का लोकार्पण 18 दिसंबर 2006 को पूर्व मध्य रेलवे के तत्कालीन महाप्रबंधक एसके विज ने किया था। समारोह में सांसद नरेश यादव विशिष्ट अतिथि थे, जबकि अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक, सोनपुर प्रमोद कुमार ने की थी। करीब दो दशक बाद उद्यान की स्थिति इसके रखरखाव पर सवाल खड़े कर रही है। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.