कटिहार, अक्टूबर 14 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। एसएच-77 पर डुमरिया महंत स्थान के समीप सोमवार की रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। मृतक इबरान अंसारी (24) देवीपुर निवासी इबरान अंसारी का पुत्र था। परिजनों के अनुसार, दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महताब को कुरसेला सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर रेफर किया गया था। इसके बाद उसे सदर अस्पताल कटिहार ले जाया गया, वहां से परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए पटना ले गए। जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। बुधवार की शाम परिजन शव को पटना से देवीपुर लेकर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Katihar News: कुरसेला : दुर्घटना में मृत युवक की हुई पहचान इसके बाद शव को दफन कर दिया गया। महताब की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।...