Katihar News: कुरसेला : संगम स्थल जाने वाली सड़क टूटी, श्रद्धालुओं की बढ़ी परेशानी
कटिहार, अक्टूबर 12 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के शाहपुर धर्मी पंचायत के कटरिया गांव से गंगा-कोसी संगम तट पर्यटक स्थल जाने वाली सड़क कलबलिया पुल से पहले काफी दूर तक टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क की बदहाली के कारण संगम स्थल आने-जाने वाले श्रद्धालुओं, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर चारपहिया वाहनों से संगम तट तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। गंगा सेवक संगम बाबा ने बताया कि बाढ़ के दौरान पुलिया के पास सड़क क्षतिग्रस्त होकर ध्वस्त हो गई। मार्ग में कई अन्य जगहों पर भी सड़क टूट गई है। इससे गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के लिए संगम तट पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार : संगम स्थल जाने वाली सड़क टूटी, श्रद्धालुओं की बढ़ी परेशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.