कटिहार, अक्टूबर 2 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। शराब सेवन के खिलाफ कुरसेला थाना पुलिस ने सख्ती बरतते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार विभिन्न स्थानों से सभी को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपितों की आवश्यक जांच कराई गई। जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस द्वारा सभी के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कराया गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शराब के सेवन और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जो अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस की कार्रवाई से शराब सेवन करने वालों में हड़कंप है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...