Katihar News: कुरसेला : वैष्णवी दुर्गा मंदिर से निकली भव्य कलश विसर्जन यात्रा
कटिहार, अक्टूबर 22 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि एजी बाजार स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर से बुधवार की शाम भव्य कलश विसर्जन यात्रा निकाली गई। देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का मन मोह लिया। विसर्जन यात्रा में हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए कुरसेला चौक पहुंची। इसके बाद यात्रा एनएच के रास्ते बाघमारा पुल के समीप पहुंची। यहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कलश को नदी के जल में विसर्जित किया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: विजयादशमी पर दुर्गा मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, खोंइछा भरने को मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.