कटिहार, अक्टूबर 3 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। एनएच-31 पर नवनिर्मित मॉडल थाना के समीप शनिवार को सड़क पर बने गड्ढे में गिरकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन घायल बाइक चालक को इलाज के लिए पूर्णिया ले गए। घायल बाइक सवार रंगरा थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार मॉडल थाना के पास एनएच-31 पर पिछले दो-तीन महीने से तीन बड़े गड्ढे बने हुए हैं। इन गड्ढों के कारण खासकर बाइक सवारों को काफी परेशानी हो रही है। तेज रफ्तार में अचानक सामने गड्ढा आने से बाइक अनियंत्रित होकर गिरने की घटनाएं हो रही हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार : मॉडल थाना के पास गड्ढे में गिरकर बाइक सवार घायल शनिवार को भी इसी तरह बाइक सवार हादसे का शिकार हुआ। लोगों ने बताया कि सड़क पर बने गड्ढे दुर्घटना ...