कटिहार, सितम्बर 21 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। एनएच-31 पर सरस्वती स्थान चौक के समीप सोमवार की रात करीब 8:45 बजे ट्रक की चपेट में आने से मेला देखकर लौट रहे एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। मृतक रतन कुमार मंडल (30) इंदिराग्राम निवासी उपेन्द्र मंडल का पुत्र था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई। जानकारी के मुताबिक रतन सोमवार की शाम थाना के पास लगे गणपति मेला देखने आया था, मेला देखने के बाद वह पैदल ही वापस इंदिराग्राम घर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर चल रहे युवक को रौंद दिया। जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर...