कटिहार, अगस्त 4 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि 33 केवी नवगछिया ग्रिड के पास कुरसेला लाइन में मेंटेनेंस एवं रिकंडक्टिंग कार्य के कारण सोमवार को कुरसेला पीएसएस से संचालित सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे से बंद हो गई। निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के चलते क्षेत्र के घरों, बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में करीब छह घंटे तक बिजली नहीं रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग की ओर से पूर्व में ही उपभोक्ताओं को बिजली बाधित रहने की सूचना देकर आवश्यक कार्य समय पर निपटाने की अपील की गई थी, लेकिन निर्धारित समय से तीन घंटे अधिक बिजली आपूर्ति बंद रहने की वजह से लोगों को परेशानी हुई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मेंटेनेंस कार्य होने के बाद सोमवार शाम करीब पांच बजे सभी प्रभावित फीडरों की बिजली आपूर्ति बहाल कर ...