कटिहार, अक्टूबर 22 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। एसएच-77 स्थित कुरसेला चौक पर बुधवार को अचानक बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान कोशकीपुर निवासी वीरू कुमार (24) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वीरू अपने साथी के साथ बाइक से जा रहा था, इसी दौरान अचानक बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए निजी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां उसका उपचार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...