कटिहार, अक्टूबर 27 -- हत्या के मामले में गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। ससुर की हत्या के बाद भय के साये में जी रहे परिवार को अब केस उठाने के लिए धमकी मिलने का आरोप है। न्याय और सुरक्षा की गुहार लेकर पीड़िता दुखनी देवी ने पूर्णिया के डीआईजी और कटिहार के एसपी से गुहार लगा चुकी है। उसने हत्या के मामले में नामजद आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी और परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। पीड़िता के आवेदन के मुताबिक, इससे पहले नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ और घर में तोड़फोड़ के आरोप में कुरसेला थाना में कांड दर्ज कराया गया था। आरोप है कि उक्त घटना के बाद 28 जून 2026 की रात रवि कुमार उर्फ रब्बो महतो, दुखन महतो, गुड़िया देवी, देवेंद्र महतो और मिथुन महतो समेत अन्य लोगों ने हथियारों व लाठी-डंडों से लैस होकर परिवार पर...