Katihar News: कुरसेला : नदियों के जलस्तर में वृद्धि जारी, कोसी 27.85 मीटर पर पहुंची
कटिहार, जुलाई 19 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि जिले की नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। रविवार की शाम पांच बजे कुरसेला कोसी सड़क पुल के पास कोसी नदी का जलस्तर बढ़कर 27.85 मीटर पर पहुंच गया। जलस्तर बढ़ने से नदी का पानी निचले इलाकों की ओर फैलने लगा है, जिससे गंगा पार गोबराही दियारा क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ गई है। दियारा क्षेत्र के कई खेतों में पानी प्रवेश करने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर में इसी तरह बढ़ोतरी होती रही तो खेती-बाड़ी के साथ आवागमन भी प्रभावित हो सकता है। लोग संभावित बाढ़ को देखते हुए सतर्क हो गए हैं। बाढ़ नियंत्रण विभाग जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है। प्रशासन ने भी संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ा दी है और संबंधित विभागों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.