Katihar News: कुरसेला : दो बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल
कटिहार, सितम्बर 15 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। एनएच-31 पर सोमवार को बाघमारा पुल के समीप दो बाइकों की आपसी टक्कर में दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में चिकित्सकों ने कटरिया निवासी पवन कुमार (18) और मेहर टोला निवासी कृष्ण कुमार कन्हैया (17) का इलाज किया। दोनों को हादसे में चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया। पुलिस घटना की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी थी। यह भी पढ़ें- Sasaram News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पांच घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.