Katihar News: कुरसेला : तेज रफ्तार कार सड़क किनारे गड्ढे में पलटी, दो सवार बाल-बाल बचे
कटिहार, अगस्त 30 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। एनएच-31 पर ढाबा सुतारा के समीप रविवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद दोनों कुछ देर तक कार के अंदर फंसे रहे और मदद के लिए शोर मचाते रहे। बताया गया कि कार सवार पंप से तेल लेने के बाद देवीपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार होने के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी और पलट गई। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी थी।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.