कटिहार, जुलाई 21 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के मजदिया रोड स्थित रेलवे ढाला पावर हाउस के समीप सोमवार को टोटो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गांधी घर बिन्दटोली निवासी गोलू कुमार (18), नितीश कुमार (20), रौशन कुमार (18) तथा खेरिया निषाद टोला निवासी अशोक सहनी (45) का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने नितीश कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज सीएचसी में किया गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरातफरी का माहौल रहा। हादसे में टोटो और बाइक क्षतिग्रस्त हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...