कटिहार, अगस्त 26 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती में हुई चोरी के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्णिया जिले के रूपौली से एक युवक और एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के 11 हजार रुपये बरामद कर जब्त किए हैं। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि कुरसेला बस्ती निवासी उपेन्द्र मंडल के यहां चोरी की घटना हुई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के संबंध में जानकारी मिली, जिसके आधार पर रूपौली में कार्रवाई कर दोनों को पकड़ा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...