Katihar News: कुरसेला : कोसी पुल पर टैंकर-हाइवा की भिड़ंत, चार घंटे जाम में फंसे रहे वाहन
कटिहार, अक्टूबर 25 -- कोसी पुल पर भिड़ंत से लगा जाम Katihar News: कुरसेला : कोसी पुल पर टैंकर-हाइवा की भिड़ंत, चार घंटे जाम में फंसे रहे वाहन दोनों चालकों की बची जान एंबुलेंस और यात्री बसें भी फंसी रही कुरसेला, निज प्रतिनिधि। एनएच-31 के कोसी पुल पर रविवार की अहले सुबह करीब तीन बजे टैंकर और बालू लदे हाइवा की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित बच गए, लेकिन दोनों वाहनों के क्षतिग्रस्त होकर पुल पर फंस जाने से करीब चार घंटे तक जाम लगा रहा। दुर्घटना के बाद पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया गया कि बालू लदा हाइवा नवगछिया की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा था, जबकि टैंकर कुरसेला की ओर जा रहा था। इसी दौरान कोसी पुल पर दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.