Katihar News: कुरसेला : कोसी के पानी में मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
कटिहार, अगस्त 26 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मजदिया गांव स्थित काली मंदिर के पास मंगलवार की शाम कोसी के बाढ़ के पानी में एक महिला का शव तैरता मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नाव व गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम ग्रामीणों की नजर पानी में बह रहे महिला के शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने के बाद शव को बाहर निकाला गया। महिला ने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी। उसकी उम्र करीब 30 से 35 वर्ष आंकी जा रही है। शव काफी देर तक पानी में रहने के कारण फूल चुका था। पुलिस को आशंका है कि महिला का शव बाढ़ के पानी में कहीं से बहकर मजदिया गांव तक पहुंचा है। यह भी पढ़ें- Jahanabad ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.