Katihar News: कुरसेला : कटाव देखने गई महिला कोसी में गिरी, स्थानीय लोगों ने बचाई जान
कटिहार, जुलाई 31 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि प्रखंड के दक्षिणी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत तीनघरिया गांव के समीप गुरुवार को कटाव स्थल पर एक बड़ा हादसा टल गया। कटाव देखने नदी किनारे पहुंची एक महिला अचानक असंतुलित होकर कोसी नदी में गिर गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला कटाव प्रभावित क्षेत्र को देखने के लिए नदी के किनारे पहुंची थी। इसी बीच अचानक वह नदी में जा गिरी। मौके पर मौजूद स्थानीय युवकों ने बिना देर किए नदी में उतरकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों की तत्परता से उसकी जान बच गई। घटना के बाद कुछ देर तक कटाव स्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही। ग्रामीण मिथलेश कुमार, सुनील कुमार, प्रिंस कुमार, मदन मंडल ने बताया कि तीनघरिया के पास लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.