कटिहार, अगस्त 6 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। एसएच-77 पर रामपरी कॉलेज के समीप बुधवार की शाम जलार्पण के लिए देवघर जा रहे दो बाइकों की आपसी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार दो कांवरिया घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों कांवरिया की स्थिति खतरे से बाहर है और उनका इलाज जारी है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: पेज 3:::मोबाइल दुकान पर जाने के लिए निकले थे तीनों लड़के

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...