कटिहार, अगस्त 26 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर देवीपुर चौक के समीप मंगलवार को दो बाइकों की आपसी टक्कर में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अवर निरीक्षक बमबम चौधरी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायल खतरे से बाहर हैं। जानकारी के अनुसार काढ़ागोला निवासी प्रीतम कुमार बाइक से नवाबगंज की ओर जा रहे थे। जबकि दूसरी बाइक पर सवार अरविंद कुमार देवीपुर मोड़ के पास से मलिनिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी और घायलों को अस...