Katihar News: कुरसेला : अनियंत्रित ट्रक गार्डर से टकराकर रुका, बड़ा हादसा टला
कटिहार, अगस्त 9 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित कोसी पुल के पास शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नवगछिया की ओर से आ रहा एक ट्रक पुल से निकलने के बाद अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे गार्डर से जा टकराया। गार्डर में अटकने के कारण ट्रक सड़क से नीचे गड्ढे में गिरने से बच गया। हादसे में चालक और उपचालक बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पहुंच गया और सुरक्षा गार्डर से टकराकर रुक गया। अगर गार्डर नहीं होता तो ट्रक करीब 25 से 30 फीट गहरी खाई में जा गिरता। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में क्रेन की मदद से ट्रक को गार्डर से बाहर निकाला गया। ट्रक हटाने के दौरान एनएच-31 पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.