Katihar News: कुरसेला : अंबाला से चला किशोर लापता, 20 दिन बाद भी नहीं लौटा घर
कटिहार, अक्टूबर 9 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बल्थी महेशपुर निवासी का पुत्र हरियाणा के अंबाला से घर आने के दौरान लापता हो गया। पिछले 20 दिनों से वह घर नहीं लौटा है। काफी खोजबीन के बाद भी किशोर का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, शिवम कुमार अंबाला में मजदूरी करता था। जहां से वह बीस दिन पहले घर के लिए निकला था। इसी दौरान वह लापता हो गया। उसकी तलाश में काफी प्रयास किए गए, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। किशोर के लापता होने से परिवार के लोग अनहोनी की आशंका को लेकर चिंतित हैं। परिजनों ने पुलिस प्रशासन और आम लोगों से शिवम की तलाश में मदद करने की अपील की है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी किशोर की तस्वीर और जानकारी साझा कर लोगों से सहयोग मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.