कटिहार, सितम्बर 28 -- Katihar News: कटिहार। दुर्गापूजा को लेकर शहर में तैयारियां अब तेजी पकड़ने लगी हैं। कहीं मां दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है तो कहीं पंडालों की भव्यता आकार लेने लगी है। इसी कड़ी में सन ऑफ इंडिया क्लब इस बार श्रद्धालुओं को कुछ अलग अनुभव कराने की तैयारी में जुटा है। क्लब की ओर से पूरे बिहार में पहली बार काल्पनिक शीशमहल की थीम पर भव्य पंडाल तैयार कराया जा रहा है। रोशनी से जगमगाता और शीशमहल की कल्पना को साकार करता यह पंडाल पूजा के दौरान शहरवासियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनने की उम्मीद है। क्लब के अध्यक्ष बासी दा ने बताया कि शीशमहल की थीम पर तैयार होने वाला पंडाल करीब 70 से 80 फीट लंबा और 25 से 40 फीट चौड़ा होगा। इसके निर्माण के लिए पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के डालागाछ से विशेष कारीगर बुलाए गए ...