Katihar News: काढ़ागोला 10 नंबर ठोकर पर भीषण कटाव, गंगा में समाने का बढ़ा खतरा
कटिहार, अक्टूबर 8 -- Katihar News: बरारी। बरारी प्रखंड के काढ़ागोला गंगा घाट स्थित ठोकर संख्या 10 के पास इन दिनों भीषण कटाव जारी है। गंगा नदी के जलस्तर में कमी के बावजूद कटाव का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।कटाव के कारण 10 नंबर ठोकर के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कटावरोधी कार्य को युद्धस्तर पर नहीं किया गया तो ठोकर का बड़ा हिस्सा कटकर गंगा नदी में समा सकता है। ग्रामीणों के अनुसार कटाव स्थल पर बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा फिलहाल बांस की पाइलिंग बंबू रोल तथा मिट्टी से भरे बोरे डालकर कटाव रोकने का प्रयास किया जा रहा है।हालांकि, ग्रामीण इसे पर्याप्त नहीं मान रहे हैं।उनका आरोप है कि भीषण कटाव के बावजूद विभाग द्वारा ठोस एवं प्रभावी कटावरोधी कार्य नहीं कराया जा रहा है।और महज खानापूर्ति की जा रही है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.