Katihar News: काढ़ागोला में गंगा के बढ़ते जलस्तर से ग्रामीणों की बढ़ी चिंता
कटिहार, सितम्बर 30 -- Katihar News: बरारी। बरारी प्रखंड के काढ़ागोला गंगा नदी के जलस्तर में पिछले तीन दिनों से लगातार वृद्धि होने के कारण नदी किनारे बसे ग्रामीणों की चिंता एक बार फिर बढ़ने लगी है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही गंगा नदी का पानी विभिन्न ठोकरों और तटबंधों पर दबाव बनाने लगा है। ग्रामीणों के अनुसार कई स्थानों पर धीरे धीरे कटाव भी शुरू हो गया है। जिससे संभावित बाढ़ एवं कटाव को लेकर लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि के बावजूद बाढ़ नियंत्रण विभाग की ओर से ठोकरों एवं संवेदनशील स्थानों की निगरानी और कटावरोधी कार्य को लेकर अपेक्षित पहल नहीं दिखाई दे रही है। पानी का दबाव बढ़ने के कारण नदी किनारे के कई हिस्सों में मिट्टी खिसकने लगी है।ऐसे में ग्रामीणों को आशंका है कि यदि जलस्तर में इसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.