Katihar News: कांटाकोश में 13 वर्षीय किशोरी का गहरे पानी में डूबने से मौत
कटिहार, नवम्बर 3 -- Katihar News: मनिहारी नि स। घर के पास ही गहरे पानी में डूब जाने से 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी है। घटना दक्षिणी कांटाकोश पंचायत के कांटाकोश गांव में अवस्थित रेलवे स्टेशन के पास वार्ड चार की है। मृतक किशोरी का नाम अंजली कुमारी हैं। पिता ने बताया कि इनके घर के पीछे बाढ़ का पानी जमा है। अंजली घर से निकल कर पीछे गई थी। इसी बीच पैर फिसल जाने के कारण वह गहरी पानी में लापता हो गई। थोड़ी देर बाद आस पड़ोस में अंजली का खोज किया गया लेकिन कोई पता नही चला। घर के पीछे देखने पर कुछ शंका हुआ। इसी के आधार पर पानी में खोज की गई। खोज करने के दौरान उसका शव पानी से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना अंचल कार्यालय को दिया। अंचल से राजस्व कर्मी अजय कुमार मंडल ने घटना स्थल पहुंच कर मामले की जानकारी लिया। समाजसेवी करण मानस ने घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.