कटिहार, अक्टूबर 24 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। त्योहारों की रौनक के बीच कटिहार के बाजारों में अब करवा चौथ का रंग चढ़ने लगा है। शहर के मंगलबाजार, चूड़ीपट्टी, बड़ा बाजार, एमजी रोड और न्यू मार्केट में शृंगार सामग्री की दुकानों पर महिलाओं की आवाजाही बढ़ने लगी है। कहीं रंग-बिरंगी चूड़ियां पसंद की जा रही हैं, तो कहीं बिंदी, सिंदूर, आभूषण और नए वस्त्रों की खरीदारी हो रही है। पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना से जुड़े इस पर्व को लेकर सुहागिनों में खास उत्साह है। बाजारों की बढ़ती चहल-पहल से कारोबारियों को भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। पर्व को लेकर महिलाएं अभी से तैयारियों में जुट गई हैं। मंगलबाजार और चूड़ीपट्टी की दुकानों पर चूड़ियों तथा शृंगार सामग्री की खरीदारी के लिए महि...