Katihar News: करमा-धरमा पूजा में गूंजे पारंपरिक गीत, देर रात तक थिरके ग्रामीण
कटिहार, अक्टूबर 5 -- Katihar News: हसनगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड अंतर्गत कालसर पंचायत के रामपुरकोशपाली तिनगाछिया गांव के वार्ड संख्या 04 में पारंपरिक करमा-धरमा पूजा श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ आयोजित की गई। पूजा को लेकर पूरे गांव में दिनभर उत्सवी माहौल बना रहा। शाम होते ही पूजा स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। पारंपरिक रीति-रिवाजों और विधि-विधान के साथ करम वृक्ष की पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन समाजसेवी सौरभ कुमार अग्रवाल, पूर्व मुखिया राजेंद्र उराँव, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद मंडल, पूर्व प्रमुख प्रमोद उराँव सहित गांव के सम्मानित लोगों ने फीता काटकर किया। इस दौरान अतिथियों ने करमा-धरमा पर्व की परंपरा और इसके सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूर्व मुखिया राजेंद्र उराँव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.