कटिहार, अक्टूबर 16 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कटिहार जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद अब छूटे हुए पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने की कवायद तेज होगी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निर्वाचन विभाग ऐसे मतदाताओं की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाएगा, जिनके नाम पुनरीक्षण के दौरान अनुपस्थित या स्थानांतरित होने के कारण हटाए गए थे, लेकिन वे अब अपने सामान्य निवास स्थान पर मौजूद हैं। बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर सत्यापन कर ऐसे लोगों की सूची तैयार करेंगे। सत्यापन में पात्र पाए जाने पर नियमानुसार उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षों और सचिवों के साथ हुई बैठक में ...