कटिहार, अक्टूबर 5 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। 9वें पोषण माह 2026 के तहत सोमवार को कटिहार में पोषण मेले का आयोजन किया गया। मेले में स्वास्थ्य और पोषण को लेकर लोगों को जागरूक करने के साथ विभिन्न विभागों की योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, उप विकास आयुक्त डा नेहा कुमारी, महापौर उषा देवी अग्रवाल अनुमंडल पदाधिकारी सूरज प्रसाद, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी कटिहार एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, कटिहार सदर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एक जगह दिखी विभागों की गतिविधियां

पोषण मेले में आईसीडीएस, स्वास्थ्य विभाग, जीविका समेत अन्य विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित जरूरी जानकारी दी गई।...