कटिहार, अक्टूबर 5 -- Katihar News: कटिहार के 53वें स्थापना दिवस समारोह को जिला प्रशासन ने बनाया खानापूर्ति - संजय सिंह

कार्यक्रम में अनुपस्थिति कटिहार स्थानीय राजेंद्र आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह ने कहा कि कटिहार जिला का 53 वां स्थापना दिवस समारोह 02 अक्टूबर 2026 को जिला प्रशासन द्वारा मनाया गया। सरकार के आदेश पर प्रत्येक वर्ष जिला स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जाना स्वागतयोग्य कदम है, लेकिन इस बार का समारोह महज खानापूर्ति बनकर रह गया। श्री सिंह ने कहा कि जिला बनाने को लेकर संघर्ष में शामिल रहे लोगों को भी सम्मान दिया जाना चाहिए था। इस बार के कार्यक्रम में सिर्फ भाजपा व एनडीए के घटक दल के नेताओं व कार्यकर्ताओं की ही उपस्थिति देखी गई। अन्य दल...