Katihar News: कटाव पर नियंत्रण को उठाए जाएंगे प्रभावी कदम: विधायक
कटिहार, जुलाई 17 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के तीनघरिया गांव में लगातार हो रहे नदी कटाव से बिगड़ते हालात के बीच गुरुवार को विधायक विजय सिंह ने कटाव स्थल का जायजा लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विधायक को कटाव की भयावह स्थिति से अवगत कराते हुए शीघ्र स्थायी समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि कटाव के कारण पूरे गांव में दहशत का माहौल है और लोगों को हर समय घर कट जाने का डर सताता रहता है। एक ग्रामीण महिला ने कहा कि कटाव के भय से अब गांव में रिश्तेदार और मेहमान भी आने से कतराने लगे हैं। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद विधायक ने कहा कि नदी कटाव की गंभीरता से सरकार और संबंधित विभाग को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कटाव रोकने के लिए जल्द ही स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.