कटिहार, अगस्त 29 -- Katihar News: मनसाही, एक संवाददाता। पूर्णिया- नारायणपुर फोरलेन सड़क के मनसाही थाना अंतर्गत कजरा ओवरब्रिज के नीचे बने यात्री शेड में एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद ने बताया कि शव की भौतिक स्थिति सही नहीं हुई है। पहली नजर में प्रतीत होता है कि किसी अज्ञात लोगों द्वारा संबंधित व्यक्ति के शव को यहां फेंककर या छोड़कर फरार हो गया है। मृतक का उम्र करीब 45 वर्ष बतायी जा रही है। उन्होंने बताया कि शव काफी ज्यादा दिनों से रखे जाने के कारण शव सड़-गल गया है। इससे उसके चेहरा स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। बावजूद उसकी पहचान के लिए आसपास के थाना व सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है।...