कटिहार, अगस्त 5 -- Katihar News: समेली ,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान कक्षा 1 से 12 तक नामांकित छात्र-छात्राओं का अपार आईडी निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। समेली प्रखंड में अब तक 77.05 प्रतिशत विद्यार्थियों का अपार आई डी तैयार किया जा चुका है। शेष विद्यार्थियों का निर्माण कार्य 8 अगस्त 2026 तक शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया गया है।बीडीओ सह बीईओ प्रकाश कुमार द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, यू डाईस पोर्टल पर दर्ज सभी छात्र-छात्राओं का अपार आई डी बनाना अनिवार्य है। इसके लिए प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, एवं प्राचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...