Katihar News: ओवरब्रिज पर बने कटिंग की जल्द होगी मरम्मत
कटिहार, अक्टूबर 8 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि। शहर के रेल ओवर ब्रिज पर बने कटिंग व गड्ढे की मरम्मत एक पखवाड़े बाद भी नहीं कराई जा सकी है। पुल के किनारे कटिंग व धंसान होने के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि इसकी मरम्मत शीघ्र ही कराई जाएगी। पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से बात कर मरम्मत कार्य को लेकर प्राक्कलन तैयार करने तथा इस दिशा में काम शीघ्र कराने को कहा है। विधायक ने कहा कि पूजा के पूर्व मरम्मत कार्य पूरा कराए जाने का निर्देश दिया गया है। विधायक ने कहा कि कार्यपालक अभियंता ने तत्काल इसकी मरम्मत कर मोटरेबल बनाए जाने की बात कही है। पूजा के बाद इसकी पूरी तरह मरम्मत कराई जाएगी। बताते चलें कि दुर्गापूजा को लेकर बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। ओवरब्रिज होकर प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.