कटिहार, सितम्बर 6 -- Katihar News: कटिहार। एसबीपी विद्या विहार, सिरसा में शिक्षक दिवस भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा शिक्षकों के गर्मजोशी से स्वागत के साथ हुई, जिसके बाद एक विशेष रेड कार्पेट वॉक का आयोजन किया गया। जहां शिक्षक अपने क्लास मॉनिटर्स के साथ चले और उन्हें जोरदार तालियों से सम्मानित किया गया। दिन का मुख्य आकर्षण छात्रों द्वारा अपने गुरुओं को समर्पित 'अभिव्यक्ति की दीवार' और फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन था। उत्सव की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जिनकी जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके बाद सभी शिक्षकों को उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Palamu News: शिक्षकों को किया गया प्रोत्साहित छात्रों ने नृत्य, गायन और कविता पाठ सहित एक जीव...