Katihar News: एसपी व बरारी थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की लगाई गुहार, आरोपी पर कार्रवाई की मांग
कटिहार, जुलाई 24 -- Katihar News: बरारी। संवाद सूत्र बरारी नगर पंचायत की मुख्य पार्षद बबीता कुमारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाते हुए बरारी थाना पुलिस एवं कटिहार के पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन में मुख्य पार्षद बबीता कुमारी ने बताया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम एवं मैसेज के माध्यम से 'मनीष राज' नामक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से उन्हें लगातार धमकी दी जा रही है।आवेदन के अनुसार संबंधित आईडी से वीडियो वायरल कर खुलेआम जान से मारने की धमकी दी गई है। मैसेज के माध्यम से भी सीधे तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई है।बबीता कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.