Katihar News: एसपी ने हसनगंज थाना का किया निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
कटिहार, नवम्बर 27 -- Katihar News: हसनगंज, संवाद सूत्र अधीक्षक परिचय कुमार ने गुरुवार को हसनगंज थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, विभिन्न अभिलेखों, अनुसंधान कार्यों तथा लंबित मामलों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान थानाध्यक्ष निक्की सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने कांड अनुसंधान पंजी, दागी पंजी समेत विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया। साथ ही थाना में दर्ज लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए उनके अनुसंधान एवं निष्पादन की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को अनुसंधान कार्य में तेजी लाने तथा सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एसपी ने थानाध्यक्ष निक्की को थाना डायरी एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.